चरडा के भरनी गांव में भीषण अग्निकांड, कच्चा मकान जलकर राख
चंबा के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चरडा के भरनी गांव में सोमवार देर शाम अचानक आग लगने से एक कच्चा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान गांव निवासी साभो पत्नी स्वर्गीय जुमु का बताया जा रहा है।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जानी नुकसान होने से बच गया। हालांकि मकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
#Chamba #Churah #Charada #FireIncident #HimachalPradesh Fire LocalNews