अशोक नगर: कचनार में सिंधिया ने सुनीं लोगों की समस्याएं, एक युवक पर जताई नाराज़गी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को अशोकनगर दौरे पर रहे। कचनार में जनसुनवाई के दौरान एक युवक दूसरे का टोकन लेकर पहुंचा, जिस पर सिंधिया ने उसे बाहर जाने को कहा और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में 550 आवेदन आए, जिनमें से 100 का मौके पर निराकरण हुआ। सिंधिया ने सभी आवेदनों की साप्ताहिक मॉनिटरिंग का आश्वासन दिया।