दो दुकानदारों के लिए सड़क पर कब्जा!
▪️ स्थानीय लोगों का आरोप है कि दो दुकानदारों को लाभ पहुंचाने के लिए सड़क किनारे सीढ़ी का निर्माण कराया जा रहा है।
▪️ लोगों के बीच चर्चा है और सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह निर्माण किसके आदेश पर हो रहा है।
▪️ कुछ लोग यह भी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इस निर्माण के लिए किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन हुआ है? हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
▪️ सवाल यह भी है कि नगर परिषद फुटपाथ दुकानदारों के खिलाफ नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती है, लेकिन इस निर्माण पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
▪️ यदि यह निर्माण वैध है, तो संबंधित आदेश और अनुमति सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?
▪️ लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करे। Part 6