रजौली: कौआकोल बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर, लोगों को मिली राहत
कौआकोल बाजार में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया।जीपी चौक से आश्रम रोड तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चली कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण हटने से आम लोगों और वाहन चालकों को राहत मिली है