कांके: रांची के कांके विधानसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ी
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2024 रांची के कांके विधानसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुरेश बैठा की शनिवार सुबह करीब दस बजे चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुरेश बैठा चुनाव प्रचार के दौरान अचानक अचेत होकर गिर पड़े। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने खुद को संभाला।