गुलाना: अकोदिया में गणेश उत्सव पर पुलिस सख्त, एसडीओपी ने शांति समिति बैठक में पंडालों में CCTV अनिवार्य करने का निर्देश दिया
अकोदिया में आगामी गणेश चतुर्थी व डोल ग्यारस को लेकर शुक्रवार शाम 6 बजे थाने में शांति समिति बैठक हुई। एसडीओपी निमेष देशमुख ने पंडालों में सीसीटीवी, वॉलेंटियर, बालू और पानी की बाल्टी अनिवार्य रखने के निर्देश दिए। विसर्जन में गहरे पानी में न जाने और डीजे नहीं बजाने की अपील की। थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत, समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।