मथुरा। थाना बलदेव पुलिस और स्वाट टीम ने करीब 80 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों के साथ अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है