चौरीचौरा: बंटवारे के विवाद में महिला और पति को दौड़ाकर पीटा, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर सौरहा टोला गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके पति की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी सारबती देवी पत्नी राघवेंद्र मल्ल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मई को घर व संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था था।