25 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे
हरदोई। अतरौली थाना प्रभारी ने 12 जून को अमेठी के तेतारपुर निवासी इरफान पुत्र अल्ताफ सहित आठ आरोपियों के खिलाफ गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ कमाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की लगातार फरारी को देखते हुए हरदोई पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था।
गिरफ्तार अभियुक्त इरफान का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर है। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों के थानों में हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने, घातक हथियारों से लैस होने, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हरदोई के अलावा उन्नाव और कौशांबी जिलों में भी गोकशी की वारदातों में वांछित रहा है।
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026