लखीसराय: लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने जिले में दो जगह से चार शराबियों को किया गिरफ्तार
मंगलवार की अपराह्न 5:15 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में 2 जगहों से 4 शराबी को गिरफ्तार किया गया.विच्छवे गुमटी से विच्छवे निवासी चुनचुन मांझी एवं चंद्रदेव मांझी को तथा लखीसराय स्टेशन से लखीसराय इंग्लिश मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद तनवीर को तथा गोपाल भंडार गली की राजेश मंडल को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया.