बीकानेर: ट्रॉमा में चल रहा रेजिडेंट डॉक्टरों का धरना समाप्त, वार्ता के बाद चिकित्सा सेवाएं बहाल हुईं
ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में चल रहा धरना शनिवार को सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन और रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच हुई बातचीत में विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद डॉक्टर काम पर लौट आए, जिससे अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं पुनः सुचारु हो गईं। बैठक में अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस ग