महरौनी: महरौनी के सुनवाहा फीडर में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रीय ग्रामीण परेशान, बिजली आपूर्ति की मांग की
महरौनी के सुनवाहा फीडर में अघोषित बिजली कटौती की वजह से क्षेत्र वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके यहां भले ही 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा हो, परंतु क्षेत्र में बामुश्किल 10 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग की।