भिंड नगर: नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण की मांग को लेकर जनहित पार्टी का कलेक्ट्रेट गेट पर दूसरे दिन भी धरना जारी
भिंड कलेक्ट्रेट गेट के बाहर नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण की मांग को लेकर जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन गुरुवार सुबह 10 बजे दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाईवे के शीघ्र चौड़ीकरण की मांग उठाई।धरना स्थल पर शहर के कई समाजसेवी भी पहुंचे और जनहित पार्टी के आंदोलन को समर्थन दिया।