⚠️ घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर होगी कार्रवाई
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ के निर्देश पर गोपालगंज जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए जांच दलों का गठन किया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह एवं संबंधित पदाधिकारियों ने नगर परिषद गोपालगंज में प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। होटल, रेस्टोरेंट, फुटपाथी दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में सघन छापेमारी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई होगी।
#Gopalganj #GasSafety #PublicSafety #SamratChoudhary #InformationAndPublicRelationsDepartment
1 views | Gopalganj, Bihar | Oct 16, 2026