सीतापुर: सिधौली इलाके में तेज रफ्तार मैजिक और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के सिधौली इलाके के गोधना गांव के पास तेज रफ्तार मैजिक और बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल बाइक सवार व्यक्ति को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया था जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है