बलरामपुर: कुआनों जंगल में सागौन के पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
कुआनों जंगल में सागौन के पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बालपुर बीट वन दरोगा श्रवण कुमार सिंह ने नौ दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर रात करीब 11बजे बालपुर बीट के कक्ष संख्या छह में जंगल से आरा चलने की आवाज सुनाई दी।टीम को लेकर पहुंचे और टाॅर्च जलाया चारों जंगल से निकल भाग गए।