बलरामपुर: बिनोहनी चौराहे के पास फूस के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक
ग्राम पंचायत बिनोहनी चौराहे के पास बीती रात अज्ञात कारणों से एक फूस के घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि घर में रखा पूरा सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। यह फूस का घर ग्राम निवासी लालमन पुत्र दयाराम का था। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे लालमन ने बताया कि अचानक लगी आग के कारण घर में रखा सामान बाहर नहीं निकाला जा सका।