बलरामपुर: नगर निकायों में जनसुविधाओं के उन्नयन को लेकर डीएम ने की महत्वपूर्ण बैठक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चेयरमैन रहे शामिल
कलेक्ट्रेट में डीएम विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में नगर निकायों की जनसुविधाओं और शहरी सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, सुंदरता प्रशासन की जिम्मेदारी है।