बलरामपुर: गर्ल्स कॉलेज से मेजर चौराहा तक नगर पालिका प्रशासन ने चलाया अवैध अतिक्रमण अभियान, जेसीबी से ध्वस्त किए अवैध निर्माण
बलरामपुर नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को गर्ल्स कॉलेज से मेजर चौराहा तक बड़ा अभियान चलाया गया। नगर पालिका और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने चौक बाजार से बर्तन मंडी रोड, चौक , मेजर चौराहा तक कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर बने छज्जे, टीन शेड और अन्य अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटाए गए।