फरीदपुर: पत्नी के सामने दोस्त की हत्या, 5 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने 19 जून को हुई सफीक हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नगरिया कला निवासी सफीक की हत्या उसके ही परिचितों ने आपसी विवाद में की थी। जांच में सामने आया कि घटना वाली रात सफीक अपने दोस्त इरफान के कमरे पर गया था। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले उसके साथ