मुरैना नगर: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार को मुरैना आएंगे, टाउन हॉल में होली मिलन समारोह में भाग लेंगे
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर 22 मार्च को मुरैना आयेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष आज रात भोपाल से प्रस्थान कर 22 मार्च को सुबह मुरैना आकर सर्किट हाउस पहुंचेगे।विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12 बजे टाउनहॉल में पार्टी कार्यक्रम के होली मिलन समारोह में उपस्थित रहेंगे।दोपहर 3 बजे मुरैना से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे।