मुरैना नगर: सद्भावना जन सेवा समिति ने जीवाजीगंज में तीसरा वाटर कूलर लगाया, शीतल जल सेवा शुरू
मुरैना की सद्भावना जन सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 वाटर कूलर लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में गुरुवार को एसएएफ ग्राउण्ड के पास हनुमान मंदिर और माधोपुरा पुलिया के पास आसमानी माता मंदिर के बाहर वाटर कूलर लगाकर शीतल जलसेवा की शुरूआत की थी।आज दोपहर जीवजीगंज पुलिया के पास तीसरा वाटर कूलर लगाकर समिति ने शीतल जल सेवा की शुरुआत की गई।