मुरैना नगर: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने विभागीय पदोन्नति को लेकर न्यू कलेक्ट्रेट में मुख्य सचिव के नाम SDM को दिया ज्ञापन
म.प्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने आज कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपते हुए बताया की म.प्र.शासन के भर्ती और पदोन्नति नियमों के प्रावधानों के तहत विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को उनकी योग्यता एवं वरिष्ठता के आधार पर विभागीय पदों पर पदोन्नति दिए जाने के नियम है और इन नियमों के तहत पदोन्नति की कार्यवाहियां होती रही है,लेकिन मध्यप्रदेश शासन इसका पालन नहीं कर रहा।