बैहर: बैहर तहसील में गांव-गांव घूमकर अवैध धान बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, तीन पर एफआईआर
बैहर क्षेत्र में किसानों को अवैध रूप से धान बीज बेचने के मामले में कृषि विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ बैहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं बीज निरीक्षक एस.आर. धुर्वे के अनुसार सानू पटले, पलक बिसेन और कुंजेलाल हिरवाने पर बीएनएस की धारा 318(4) एवं अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में रविवार लगभग दोपहर 2 बजे प