दारू: सरस्वती पूजा को लेकर दारू थाने में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न
दारू थाना परिसर में सरस्वती पुजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अमित कुमार ने किया । बैठक में पूजा से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए गए। जहां-जहां सरस्वती पूजा पंडाल लगा हुआ है सरकारी गाइडलाइन के अनुसार डीजे के साथ मूर्ति विसर्जन करना प्रतिबंध रहेगा। वही लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी गई ।