दारू: सरस्वती उच्च विद्यालय दारू में स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी का मनाया गया जन्म दिवस
दारू प्रखंड अंतर्गत सरस्वती उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय प्रांगण में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सरस्वती देवी के पोता-पोती ने आकर अपनी दादी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सभी को अपनी दादी के बारे में बताया।