दारू: दारू प्रखंड के झुमरा साप्ताहिक बाजार में बने पुरानी सेड की स्थिति जर्जर,बडा हादसा का संकेत
दारू प्रखंड के झुमरा साप्ताहिक बाजार में बनी सेड काफी पुरानी एवं जर्जर हो गई है कई सेड की छपरी नहीं है तो कहीं सेड की कॉलम जर्जर होने के कारण टूट कर झड़ रही हैं। ऐसे में बाजार में सामान विक्रेता को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि सेड का नव निर्माण नहीं किया गया तो कभी भी टूट कर गिर सकता है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।