भिंड नगर: कलेक्ट्रेट गेट के बाहर जनित पार्टी का धरना समाप्त, NHAI ने ज़मीन अधिग्रहण का आदेश जारी किया
भिंड-ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे 719 के चौड़ीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरने पर बैठे जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि एनएचएआई द्वारा हाईवे चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण के आदेश जारी किए जाने के बाद उनकी प्रमुख मांग पर कार्रवाई शुरू हो गई है।