शहर कोतवाली के मोहल्ला पल्ला जटवारा निवासी प्रेम गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता को पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। घायल प्रेम गुप्ता ने शनिवार सुबह बताया कि रेलवे रोड सिल्वर साइन के पास खड़ा हुआ था। एटीएम से पैसे निकालने जा रहा था। तभी दो युवक ने मारपीट की है..