सुजानगढ़: भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय चौहान ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय चौहान ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के समसामयिक विषयों, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों पर सकारात्मक चर्चा हुई।