अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.06.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र स्थित एक होटल में एक युवक एवं एक युवती द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया गया है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पहुँचने पर युवती मृत अवस्था में पाई गई, जबकि युवक जीवित अवस्था में मिला, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारम्भिक जाँच में दोनों व्यक्तियों की पहचान जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। जाँच के दौरान दोनों के मध्य प्रेम-प्रसंग होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।प्रकरण में अन्य आवश्यक साक्ष्यों का संकलन करते हुए पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में #CO सिकन्द्राबाद श्री भास्कर कुमार मिश्रा की बाइट।
#UPPolice
18 views | Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jun 10, 2026