दिनांक 21.06.2026 को थाना जांगीराबाद को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक महेश सैनी जो कि ग्राम अहान के रहने वाले हैं उनको गोली लगी है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची । युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहाँ पर उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिवारजनों से पूछताछ में पाया गया कि कुछ युवक यहाँ पर शराब पी रहे थे, जिस दौरान मृतक और एक अभियुक्त शिवम सैनी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई , कहासुनी के दौरान शिवम सैनी द्वारा मृतक के ऊपर फायर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इसमें गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम के साथ तीन अन्य टीमों गठन किया गया है। शीघ्र-अतिशीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी, मौके पर एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। अन्य कई टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। शीघ्र-अतिशीघ्र गिरफ्तारी कर अग्रिम विधानिक कार्यवाही की जायेगी।
उक्त सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अंतरिक्ष जैन की बाइट👇