बिलासपुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा कैदी पैरोल पर छूटा, वापस जेल नहीं लौटा, पुलिस को दी गई सूचना
बुधवार को सुबह तकरीबन सात बजे मिली जानकारी, 20 साल की सजा काट रहा कैदी पैरोल पर छूटा, वापस जेल नहीं लौटा, बिलासपुर पॉक्सो मामले में 20 साल की सजा भुगत रहा मुंगेली निवासी निरंजन सत्यम पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया। उसे 13 जून तक केंद्रीय जेल बिलासपुर लौटना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। जेल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस को अलर्ट किया गया है।