बक्सर: बक्सर का यमुना चौक बना अयोध्या नगरी, भगवान श्री राम के भरत जी से मिलते ही गूंजा शहर
Buxar, Buxar | Oct 5, 2025 बक्सर का यमुना चौक अयोध्या नगरी में परिवर्तित हो गया। लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ यमुना चौक पहुंचे, जहां उनका मिलन भरत और शत्रुघ्न से हुआ। इस भावुक क्षण को देखते ही पूरा चौक "जय श्री राम" के नारों से गूंज उठा। जिले के विभिन्न मोहल्लों और पूजा समितियों द्वारा धार्मिक और सामाजिक झांकियां प्रस्तुत की गई।