अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर डी.एन.सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।