दुधि: बभनी में खेत में पशुओं के लिए घास काटते समय विषैले जंतू के काटने से बालक की हुई मौत
बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में एक बालक की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। वह पशुओं के लिए घास काटने खेत में गया था।मृतक की पहचान 15 वर्षीय संतलाल पुत्र रमाशंकर निवासी जोबेदह के रूप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार, मंगलवार शाम को संतलाल पशुओं के लिए घास काटने खेत गया था। घास काटते समय उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया।