फिरोजाबाद सीएमओ डॉ राम बदन राम संचारी रोगों से बचने के उपायों के बारे में जानकारी देते हुए , साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया, सभी गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया तथा गांव में चारपाई पर बैठकर जनता की समस्याएं सुनते हुए और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम द्वारा दिनांक 4 जून को ग्राम नगला रोशन झपारा जसराना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि पूरी बाजू के कपड़े पहन कर रहे, कूलर, फ्रिज, का पानी प्रतिदिन साफ करें, जानवरों की नाद, पुराने टायर,गमलों में पानी जमा न होने दें, आस पास साफ सफाई रखें।