कानपुर: पनकी रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, हुई मौत
पनकी रेलवे ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि ,रतनपुर निवासी शांति शर्मा की दुर्घटना में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है