कानपुर: पुलिस आयुक्त कार्यालय में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर जूही लाल कॉलोनी के रहने वाले आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आत्मदाह का प्रयास किया।आशीष ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने फर्जी तरीके से उससे जमीन दान में ले ली। जब इसकी शिकायत उसने की तो उसके पड़ोसी उसको अपराधी बनाने पर तुले हुए हैं।कानपुर पुलिस भी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही जिससे आहत होकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया।