कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी अभियुक्त को दबिश देकर किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी आरोपी टुकाराम को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी की उप निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के नेतृत्व में आरोपी के फूलबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।