कानपुर: साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, एसीपी क्राइम ने रेल बाजार कार्यालय में दी जानकारी
कानपुर कमिश्नरेट की साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम ने जानकारी दी दोनों आरोपियों ने महिला को अपना शिकार बनाया था और उसके खाते से 36 लाख रुपए उड़ा दिए थे। आरोपियों के पास से 7.30 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। उनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम रवाना की गई है।