बटियागढ़: अवैध पत्थर परिवहन करते ट्रेक्टर ट्राली जब्त,बटियागढ़ में खनिज विभाग की कार्यवाही
जिला खनिज अधिकारी मेजर सिंह जामरा के नेतृत्व में खनिज टीम ने आज बटियागढ़ में अवैध रूप से पत्थर परिवहन करते ट्रेक्टर ट्राली को जब्त किया है,उक्त वाहन जंगल क्षेत्र से पत्थर लाकर बटियागढ़ में भंडारण करते पकड़ा गया है, जिसपर मप्र खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही कर बटियागढ़ पुलिस थाना में रखा गया है खनिज अधिकारी ने मामले की जानकारी दी