बटियागढ़: हरदुआ जामसा गांव में डायरिया के बाद स्वास्थ्य अमला अलर्ट,BMO बोले स्थिति अब सामान्य
बटियागढ़ ब्लाक के हरदुआ जामसा गांव के निवासी पिछले कुछ दिनों से डायरिया बीमारी से पीड़ित हैं, गांव के 200 से अधिक लोग बीमारी की चपेट में है, बीमारी को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है, अधिकारी लगातार गांव में कैम्प कर नियंत्रण के प्रयास कर रहे हैं,बटियागढ़ BMO श्रवण पटेल ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है, गांव में गंदगी, नालियों से जलनिकासी नही होने से बीमारी फैली