भीलवाड़ा। भारत के महान विचारक, युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं स्वर्गीय हाफिज़ मोहम्मद (पूर्व विधायक मांड़ल, पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस) की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भीलवाड़ा स्थित गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय में एक भव्य एवं गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।