बहराइच: फास्ट ट्रैक द्वितीय कोर्ट ने 4 हत्यारों को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 5 साल बाद मिला इंसाफ
बहराइच में पांच साल पहले हुए हत्या कांड मे चार लोगों को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने शनिवार को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। आपको बता दे कि 2019 में शराब के लिए पैसे मांगने पर मना करने से नाराज़ दबंगों ने बहराइच के दरगाह क्षेत्र में खुले आम अंधाधुंध फायरिंग कर दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। जिसमे गोली लगने से अनीस नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी।