कुचायकोट: कूर्म टोला जलालपुर के पास उत्पाद विभाग ने एक ई-रिक्शा सवार को 54 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के कूर्म टोला जलालपुर गांव के समीप से एक ई रिक्शा चालक को करीब 54 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शरब के साथ पकड़ा गया ई रिक्शा चालक नगर थाना क्षेत्र के रजोखर नवादा गांव निवासी सुभाष शाह बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 1:30 में दी गई।