उरई में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी साइकिल चोरी, स्कूल ड्रेस पहने चार बच्चे CCTV में कैद
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई। शहर के नया पटेल नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी एक साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, राजू पुत्र पुन्नालाल, जो गौरी हॉस्पिटल के पास नया पटेल नगर में किराये के मकान में रहते हैं और पेशे से वाहन चालक हैं, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी नीले रंग की साइकिल मालिक सुरेश निरंजन के घर के बाहर खड़ी कर दी। आरोप है कि दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल ड्रेस पहने लगभग 10 से 12 वर्ष आयु के चार बच्चे वहां पहुंचे और साइकिल चोरी कर ले गए।
बताया गया है कि पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर साइकिल बरामद करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
#oraijalaun #jalaunnews #
Orai, Jalaun | Jul 17, 2026