Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
btvnewsbharat
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विवादित बयान को लेकर सभी लोग लाइव से ज्यादा से ज्यादा जुड़े सभी साथियों से निवेदन है कि लाइव को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
Hardoi, Hardoi
| Sep 28, 2026
MORE NEWS
भाजपा नेता उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बड़ा बयान नौकरी के चक्कर में ना पड़ो अपना रिक्शा लो और चलाओ इस विवादित बयान पर आप सब की क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं ❓❓ #NewsUpdate #newstoday #hardoidistrict #UpdateNews #upnewstoday #education
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में . #हरदोई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच कांग्रेस ने हरदोई में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से हुई। कार्यकर्ता जुलूस के रूप में आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें निर्धारित प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और खींचतान की स्थिति बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराईं। पुलिस लाइन भेजे गए कार्यकर्ता: पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों को बस के माध्यम से पुलिस लाइन भेजा गया। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आपत्तियां सरकार और निर्वाचन आयोग तक पहुंचाना चाहते हैं। वहीं पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति रही, जिसके बाद हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया। #TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2026
हरदोई के सांडी रोड इलाके में भारी बारिश और जलभराव के बाद नाले का पानी सड़क व आसपास के निचले इलाकों में भरने से मछलियां बाहर आ गईं। घटना का मुख्य विवरण: सांडी रोड स्थित नाला और मुख्य सड़क मार्ग, हरदोई। लगातार बारिश या आसपास के जलस्रोतों के उफान पर आने से नाले का पानी सड़कों और किनारों तक फैल गया। मछली पकड़ने की होड़: पानी के तेज बहाव के साथ नाले और आस-पास के तालाबों से कई छोटी-बड़ी मछलियां सड़क के किनारे आ गईं। स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया: सड़क किनारे मछलियां दिखने पर राहगीर और स्थानीय ग्रामीण जाल लेकर मौके पर पहुंचे और मछली पकड़ने लगे।
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2026
हरदोई में बीच सड़क फिल्मी अंदाज में लूट! ओवरटेक कर रोकी वैगनआर, 5 किलो चांदी लेकर फरार हरदोई में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। शाहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने एक वैगनआर कार को ओवरटेक कर रोक लिया और शीशा तोड़कर उसमें रखा चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब पांच किलो चांदी होने की बात सामने आई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर निवासी हृदयराम सोनी रविवार रात करीब आठ बजे अपने ड्राइवर के साथ वैगनआर कार से लखनऊ जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी कार शाहाबाद थाना क्षेत्र में बजरी प्लांट के पास पहुंची, तभी एक स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने उनकी कार का पीछा करते हुए ओवरटेक किया और रास्ते में रोक लिया।आरोप है कि बदमाशों ने कार को रोकने के बाद उसका शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कार में रखा एक बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में करीब पांच किलो चांदी रखी होने की जानकारी दी गई है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। *पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण* लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द घटना का खुलासा किए जाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और बदमाशों तक पहुंचने के लिए संभावित रास्तों और संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2026
हरदोई लगातार बारिश होने से किसानों का बुरा हाल ____ पोस्ट को शेयर करें 🙏🙏 #bhimarmychief #NewsUpdate #UttarPradeshNews #hardoinews
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2026
कार से लखनऊ जा रहे व्यापारी से बदमाशो ने पांच किलो चांदी लूटी
Hardoi, Hardoi | Sep 27, 2026
लगातार बारिश ने खोली आवास योजना के दावों की पोल, पन्नी-तिरपाल के सहारे जिंदगी गुजारने को मजबूर पीड़ित परिवार हरदोई (बेनीगंज): क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना समेत तमाम सरकारी दावों की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर आज भी कई जरूरतमंद परिवार पन्नी, पल्ली और तिरपाल के सहारे दिन काटने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर से सामने आया है। यहाँ के निवासी राजकिशोर शुक्ला पुत्र राम जीवन का कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर होकर ढहने की स्थिति में पहुँच गया है। गृहस्थी बचाने की चिंता और पन्नी का सहारा पीड़ित राजकिशोर शुक्ला के मकान का पिछला हिस्सा बारिश के चलते काफी कमजोर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। दीवारों और छत की खस्ता हालत को देखते हुए परिवार को अपनी गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने की सबसे बड़ी चिंता सता रही है। बारिश शुरू होते ही मकान के अगले हिस्से में भी पानी टपकने और स्थिति बिगड़ने पर परिवार ने किसी तरह पल्ली, तिरपाल और प्लास्टिक की पन्नी तानकर रहने का इंतजाम किया। योजनाओं की पात्रता पर उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ऐसे कई पात्र परिवार हैं, जिनके मकान जर्जर हैं और बारिश के मौसम में उन्हें हर समय खतरे के साये में रहना पड़ता है। सरकार की ओर से पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं तो चलाई जा रही हैं, लेकिन सही समय पर पात्र परिवारों तक लाभ न पहुँचने से योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन से मदद की गुहार पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर मकान की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करे। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी आवास योजना और आपदा राहत कोष से आर्थिक व आवश्यक सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें तिरपाल के सहारे रहने की मजबूरी से निजात मिल सके।
Hardoi, Hardoi | Sep 27, 2026
भीषण बारिश और पानी के बीच विद्युत कर्मी ने जोखिम में डाली जान, बिजली सप्लाई बहाल करने का वीडियो वायरल हरदोई क्षेत्र में हो रही भीषण बारिश के बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों के समर्पण और साहस की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिजली कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर बाधित हुई विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक जगह विद्युत लाइन पर भारी पेड़ गिर गया था, जिससे कई इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जलभराव की स्थिति ऐसी थी कि चारों तरफ पानी भरा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद विद्युत कर्मी बिना अपनी सुरक्षा की परवाह किए पानी के बीच उतरा और बिजली लाइन की मरम्मत कर सप्लाई चालू कराने में जुट गया। इस साहसिक कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग बिजली कर्मी के इस जज्बे की काफी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'रियल हीरो' बता रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 27, 2026