रतनी फरीदपुर: दहेज हत्या मामले में रुस्तमचक के संजय यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए
शकुराबाद थाना कांड संख्या 207/24 में दहेज हत्या के आरोपित संजय यादव उर्फ जोहन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रुस्तमचक का रहने वाला है, जिसे मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ से पकड़ा गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया हेतु आगे की कार्रवाई में बुधवार शाम जुटी है।