सिद्धमुख: ददरेवा में प्याऊ के विवाद में महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़ने और भाई के साथ भी मारपीट का आरोप, वीडियो आया सामने
Sidhmukh, Churu | Aug 21, 2026 सादुलपुर के ददरेवा गांव में पानी की प्याऊ को लेकर हुए विवाद मे एक महिला ने कई लोगों पर उसके भाई के साथ मारपीट, गाली-गलौज, और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें कई लोग मिलकर पुलिस प्रशासन के सामने ही युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।महिला ने पुलिस थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।